भारत

जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की मौत, खून की उल्टियां हुई

jantaserishta.com
29 Feb 2024 10:39 AM IST
जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की मौत, खून की उल्टियां हुई
x

झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त की मौत

शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
देवघर: झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त का गुरुवार तड़के तीन बजे निधन हो गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात खून की उल्टियां होने के बाद उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां थोड़ी देर में ही उसने दम तोड़ दिया।
बाबा परिहस्त देवघर में आतंक का पर्याय था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे। उसे 22 दिसबंर 2022 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सूत्रों का कहना है कि बाबा परिहस्त बुधवार रात जेल में अपने कुछ सहयोगियों के साथ शराब की पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसे खून की उल्टियां हुईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story