भारत

इतिहास फिर दोहरा रहा है...पहले मुख्यमंत्री फिर देश की प्रधानमंत्री बनेगी प्रियंका गांधी

Nilmani Pal
4 Oct 2021 5:00 PM GMT
इतिहास फिर दोहरा रहा है...पहले मुख्यमंत्री फिर देश की प्रधानमंत्री बनेगी प्रियंका गांधी
x

उत्तर से लेकर दक्षिण तक,

किसान हित में उठी ललकार।

पूर्व से लेकर पश्चिम तक,

जनता ने भरी हुँकार।।

कांग्रेस ने ली है शपथ।

किसान के साथ अब होगा न्याय।।

नई-दिल्ली। इतिहास फिर दोहरा रहा है। जैसे 3 अक्टूबर 1977 स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी हुई थी। उसी दिन 3 अक्टूबर 2021 प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी हुई है। वही यूपी में कांग्रेस की लहर है. प्रियंका गांधी पहले मुख्यमंत्री फिर देश की प्रधानमंत्री बनेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनकी पार्टी दीपावली के करीब विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा। राजधानी लखनऊ में मीडिया से मुखातिब खुर्शीद ने भाजपा सरकार व अन्य राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि बंद कमरे में बने घोषणापत्र जनता के लिए लाभदायक नहीं होते हैं। सस्ती बिजली, मुफ्त बिजली, बेरोजगारी, किसानों व महिलाओं की समस्या और विनियमितीकरण जैसे मुद्दे हमारे घोषणापत्र में होंगे।

उन्होंने कहा कि हत्या व सत्ता जनित अपराध ने प्रदेश को अंधकार में डाल दिया है। खुलेआम मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। कांग्रेस जनता के गठबंधन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी।

प्रियंका ही कांग्रेस का चेहरा

विधानसभा चुनाव में चेहरे के सवाल पर कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव के बाद किसे क्या जिम्मेदारी देनी है, यह वही तय करेंगी। रामराज्य व निजाम-ए-मुस्तफा में कोई फर्क नहीं है। हम दोनों का समर्थन करते हैं। एनआरसी व सीएए के मुद्दे पर कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि भाजपा सरकार ने जितने भी फर्जी मुकदमे लादे हैं, हमारी सरकार बनने पर उन्हें वापस लिया जाएगा।




Next Story