
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा अलीमको कंपनी के रजिस्टर्ड ऑथराइज्ड सेंटर मां शक्ति आसरा, लक्ष्मी नगर ने भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला के विधायक सम्मान समारोह में दिव्यांगों के साथ होली का त्योहार भव्य रूप से मनाया। यह आयोजन ग्रैंड अमारा ग्रुप गुरमीत, सीबीडी ग्राउंड, पूर्वी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा आयोजित हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह के अवसर पर दिव्यांगजनों को उनके हाथों से निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस भव्य आयोजन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन , एवं नवनिर्वाचित विधायक संजय गोयल, अभय वर्मा के साथ जिले के कई पार्षद के साथ पार्टी के सभी कर्मठ नेता एवं कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी माननीय अतिथियों ने दिव्यांगजनों के साथ पुष्पों की होली खेली और उन्हें प्रोत्साहित किया।
यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला के अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में एवं जिला महामंत्री रोमेश चंद्र गुप्ता और गीता शर्मा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर 20 नेत्रहीन दिव्यांगजनों को विशेष किट प्रदान की गई, जिसमें स्मार्ट मोबाइल, ब्लूटूथ हेडफोन एवं छड़ी शामिल थी। इसके अतिरिक्त, 12 श्रवण यंत्र (कान की मशीन), 2 मोटराइज्ड व्हीलचेयर, सामान्य व्हीलचेयर, छड़ियां, कमर बेल्ट एवं अन्य करीब 200 से ज्यादा सहायक उपकरण दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को वितरित किए गए। यह विशेष निशुल्क सहायक उपकरण वितरण आदरणीय रथ , प्रियंका, योगेश, मंगल इत्यादि के साथ-सा द राजकुमार गुप्ता, राम अवतार, सीनियर मां शक्ति के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अधिवक्ता डीके गुप्ता, अंजलि, हिना, माही, ममताआदि के सहयोग से संपन्न हुआ।
मां शक्ति संस्था की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अनीता गुप्ता, जो स्वयं भी एक दिव्यांग हैं, ने दिव्यांगजनों के साथ पुष्प होली खेली। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और मां शक्ति संस्था हर त्यौहार को उनके साथ समान रूप से मनाती रहेगी। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक अशोक मस्ती ने अपने संगीतमय प्रस्तुतियों से समा बांध दिया, जिससे दिव्यांगजन एवं बुजुर्गजन उत्साहपूर्वक फूलों की होली खेलते और नृत्य करते नजर आए। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा की गई एक ऐतिहासिक पहल साबित हुआ, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील नीतियों के अनुरूप, शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी एवं मां शक्ति ने इस होली उत्सव को एक सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाकर यह साबित कर दिया कि पार्टी समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है।





