भारत

ऐतिहासिक फैसला: कोर्ट में लोगों की लगी भीड़, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
7 April 2022 6:40 PM IST
ऐतिहासिक फैसला: कोर्ट में लोगों की लगी भीड़, जानें पूरा मामला
x
न्यायाधीश मानवेन्द्र मिश्र अपने ऐतिहासिक फैसले से चर्चा में रहते हैं.

नालंदा: बिहार शरीफ कोर्ट के न्यायाधीश मानवेन्द्र मिश्र अपने ऐतिहासिक फैसले से चर्चा में रहते हैं. आज एक बार फिर इसी तरह का फैसला सुनाया है. एक केस में करीब 41 साल बाद फैसला सुनाते हुए आरोपी को तीन अलग-अलग धाराओं में जेल भेज दिया. फैसले को जानने के लिए कोर्ट में लोगों की भीड़ लगी थी.

दरअसल, यह मामला बेन थाना के मुरगावां गांव के जमींदार कामेश्वर सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह का है. जो मैट्रिक परीक्षा के दौरान चंडी हाईस्कूल से वर्ष 1977 में अचानक गायब हो गया था. कामेश्वर सिंह के करोड़ों की संपत्ति का इकलौता वारिस कन्हैया था. गायब होने के कुछ महीने बाद ही गांव में एक भिक्षुक आया जिसको पड़ोसियों ने कन्हैया समझ कर उनके घर में रखा था. लेकिन कामेश्वर की पुत्री रामसखी देवी ने भिक्षुक को कन्हैया मानने से इंकार कर दिया था. इसके बाद वर्ष 1981 में सिलाव थाने में संपत्ति को हड़पने और कन्हैया पर नकली होने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया.
हालांकि, वर्ष 1981 में मामला दर्ज होने के बाद जांच की गई. जिसमें उसकी पहचान मुंगेर जिले के लखई गांव निवासी दयानंद गोसाई के रूप में की गयी. इस मामले में अन्य बहनें खास रुचि नहीं ले रही थी. लेकिन बहन रामसखी देवी उसे कन्हैया मानने से इनकार कर रही थी.
सहायक अभियोजन पदाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय तक गया. लेकिन, इसकी सुनवाई के लिए निचली अदालत में भेजा गया. कन्हैया मामले में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं. पहली बार इसकी पहचान होने पर कामेश्वर सिंह की पत्नी और बेटी रामसखी ने उसे कन्हैया मानने से इंकार किया था. इसके बाद उसपर संपत्ति हड़पने का सिलाव थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई. करीब 41 साल बाद जज मानवेन्द्र मिश्र ने 420 , 419 और 120 भारतीय दंड संहिता के तहत 3 साल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना सुनाते हुए आरोपी दयानंद गोसाईं को जेल भेज दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story