भारत

'देश के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा', पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
28 Dec 2024 5:00 PM IST
देश के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा, पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री और जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री का गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। घर पर अचेत होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, हरसंभव प्रयास करने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए निगम बोध घाट पहुंचे। उन्होंने एक्स पर इसकी तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट में लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। देश के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।" राष्ट्रध्वज में लिपटे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और सरकार के मंत्री मौजूद रहे। अंतिम संस्कार से पहले तीनों सेनाओं और तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी। निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर की तीनों सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने मिलिट्री बैंड के साथ अगुवाई की। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री को सलामी दी।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार सिख रीति रिवाज के अनुरूप किया गया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और बेटियां मौजूद रहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story