भारत

प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधेंगी पाकिस्तानी बहन, स्पेशल राखी तैयार!

jantaserishta.com
22 Aug 2023 12:26 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधेंगी पाकिस्तानी बहन, स्पेशल राखी तैयार!
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पाकिस्तानी मूल की कमर मोहसिन शेख फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया है कि कोविड-19 के कहर के कारण तीन साल बाद व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी को राखी बांधने जा रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खास तोहफा भी तैयार किया है। शेख शादी के बाद पाकिस्तान से भारत शिफ्ट हो गई थीं।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में शेख ने कहा, 'इस बार मैंने खुद राखी बनाई है। मैं उन्हें (पीएम मोदी) को कृषि से जुड़ी किताब भी पढ़ने के लिए दूंगी, क्योंकि वह पढ़ने के बहुत शौकीन हैं। बीते तीन सालों से मैं कोविड-19 के कारण नहीं जा पा रही थी, लेकिन इस बार मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात करूंगी।'
उन्होंने बताया, 'मैंने खासतौर से उनके लिए लाल रंग की राखी बनाई है। लाल रंग शक्ति का प्रतीक है...। पहले मैंने प्राथना की थी कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री बनें और वह बन गए। जब भी मैंने उन्हें राखी बांधी, तब तब मैं उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखने की इच्छा जाहिर करती थी। उनका जवाब होता था कि भगवान उनकी सभी इच्छाएं पूरी करेंगे। अब वह पीएम के तौर पर देश के लिए शानदार काम कर रहे हैं।'
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर शेख ने कहा था, 'इसमें कोई शक नहीं है कि वह फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। वह इसके लायक हैं, क्योंकि उनमें क्षमताएं हैं और मैं चाहती हूं कि वह हर बार देश के पीएम बनें।' साल 2023 में 30 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इधर, 2024 लोकसभा चुनाव और उससे पहले विधानसभा चुनाव के चलते भी सियासी माहौल गर्माया हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story