भारत
पैर सड़ गए, सांसे चलती रहीं...खौफनाक है दोस्त की गद्दारी की ये दास्तान
jantaserishta.com
12 Jun 2026 3:05 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
बरगढ़: ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर कथित तौर पर उसके ही दोस्त ने हमला कर दिया और उसे मृत समझकर एक सुनसान कुएं में फेंक दिया. हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. गंभीर रूप से घायल युवक चार दिनों तक कुएं में फंसा रहा और आखिरकार उसकी मदद की पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसे जिंदा बाहर निकाल लिया.
घटना बीजेपुर ब्लॉक के समलईपदार गांव स्थित एक नर्सरी कैंपस की बताई जा रही है. घायल युवक की पहचान पदमपुर उपखंड के पुरेना गांव निवासी तुलसीराम बरिहा के रूप में हुई है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब तीन बजे तुलसीराम पर उसके एक दोस्त ने कथित रूप से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद उसने कथित तौर पर तुलसीराम को एक सुनसान और परित्यक्त कुएं में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया.
इधर, तुलसीराम के लापता होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे. दूसरी ओर घायल युवक कुएं के अंदर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसने बिना भोजन और पीने के पानी के करीब चार दिन किसी तरह गुजारे. गंभीर चोटों के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और जरा गहरे पानी में खड़ा रहकर लगातार मदद के लिए आवाज लगाता रहा. वह भगवान- भगवान कर रहा था. पानी में उसके पैर मानो सड़ चुके थे.
घटना ने गुरुवार को नाटकीय मोड़ लिया. गांव के बिहारी मलिक नामक एक व्यक्ति नर्सरी क्षेत्र में लकड़ियां बीनने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्हें कुएं की दिशा से धीमी आवाज सुनाई दी. पास जाकर देखने पर उन्हें एक व्यक्ति अंदर फंसा मिला, जो बार-बार “भगवान, भगवान” कहकर मदद की गुहार लगा रहा था.
बिहारी मलिक तुरंत गांव पहुंचे और लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद तुलसीराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस ने पीड़ित के प्रारंभिक बयान और जांच के आधार पर आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस हमले के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





