भारत

‘जनता को धोखा देना उनकी नीयत है’, राहुल गांधी पर सीएम हिमंता का हमला

jantaserishta.com
26 April 2024 2:20 PM IST
‘जनता को धोखा देना उनकी नीयत है’, राहुल गांधी पर सीएम हिमंता का हमला
x
दिसपुर: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वायनाड में चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस अमेठी में राहुल को प्रत्याशी बनाएगी।
कांग्रेस ने अभी तक अमेठी से अपने किसी भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, जबकि बीजेपी स्मृति ईरानी को वहां से प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसके अलावा, राहुल वायनाड से अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं जहां वोटिंग हो रही है। लेकिन हिमंता ने मीडिया से बातचीत के दौरान दो टूक कह दिया कि राहुल को इस चुनाव में हार का मुंह देखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वो बात सच निकलेगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वायनाड में चुनाव संपन्न होने के बाद अमेठी से राहुल पर्चा भरेंगे।
ध्यान दें, बीते मंगलवार को खबर आई थी कि कांग्रेस राहुल को अमेठी से चुनावी मैदान में उतार सकती है। इस पर हिमंता ने कहा कि जिस तरह से राहुल को 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था, ठीक उसी प्रकार उन्हें इस चुनाव में भी अमेठी में हार का मुंह देखना होगा। अमेठी की जनता इस बार राहुल को कड़ा सबक सिखाएगी।
इसके अलावा सीएम हिमंता से सवाल किया गया कि ऐसी खबर है कि चुनाव संपन्न होने से पहले प्रियंका और राहुल राम मंदिर दर्शन करने भी जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता। मैं उनके परिवार का हिस्सा नहीं हूं, मेरे पास ऐसी कोई भी खबर नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story