भारत

हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार, ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों को भड़काने का आरोप

jantaserishta.com
1 Feb 2022 8:01 AM IST
हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार, ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों को भड़काने का आरोप
x

मुंबई: हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुंबई पुलिस ने हिंदुस्तानी भाऊ को छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

कौन है हिंदुस्तानी भाऊ? क्यों हो रहा विद्यार्थियों को उकसाने का आरोप ?
विद्यार्थियों के आंदोलन से ठीक पहले हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के धारावी स्थित घटना स्थल पर पहुंचे थे. यहां बड़ी तादाद में विद्यार्थी जमा हो रहे थे. पुलिस ने संभावित खतरों को देखते हुए वहां से बाहर निकाला. हिंदुस्तानी भाऊ को पुलिस जब ले गई तो विद्यार्थी और आक्रामक हो गए. हिंदुस्तान भाऊ का नाम दरअसल विकास पाठक है. सोशल मीडिया में ये अपने बेबाक बयानी की वजह से हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर हैं. इन्होंने बिग बॉस के सीजन 13 में भी भाग लिया था. सोशल मीडिया में ये अपने वीडियो में अश्लील भाषा का भी इस्तेमाल किया करते हैं.
आंदोलन के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने क्या कहा?
हिंदुस्तान भाऊ ने कहा कि तीन महीने से विद्यार्थी अपनी मांग वर्षा गायकवाड के सामने रख रहे हैं. उनकी आवाज सुनी नहीं गई. इसके बाद विद्यार्थियों ने मेरे आह्वान पर अपना यह रेस्पॉन्स दिया. मेरा यही कहना है कि कोरोना जब तक नहीं जाता है तब तक एग्जाम की डेट आगे बढ़ाई जाए. विद्यार्थियों की सारी फीस माफ की जाए. आप सभी मीटिंग ऑनलाइन लेते हैं, फिर विद्यार्थियों की परीक्षा ऑनलाइन क्यों नहीं ले सकते? परीक्षा नहीं हो, ऐसा हम नहीं कह रहे. दूर-दराज के विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासेस नहीं हो पाई है. बिना तैयारी वे परीक्षा कैसे दें. लाखों विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री से अपील की. जब उनकी बात नहीं सुनी गई, तब वे मेरे पास आए. आज मैं उनके लिए खड़ा हुआ हूं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story