भारत
मुस्लिम महिला के साथ घूमने पर हिंदू युवक की पिटाई, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
jantaserishta.com
26 May 2023 7:53 AM IST

x
DEMO PIC
पुलिस को घटना का वीडियो मिल गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में गुरुवार को एक हिंदू युवक को मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने तब पीटा, जब उसे एक मुस्लिम महिला के साथ ढाबे में नाश्ता करते हुए देखा गया था। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि युवक और महिला ने चिक्कबल्लापुर में 'गोपिका चाट' में नाश्ता किया। महिला बुर्का और हिजाब पहने हुए थी।
आरोपियों को पता चला कि उसके साथ का व्यक्ति हिंदू है। इसके बाद उन्होंने हिंदू युवक को बुलाकर उस पर हमला कर दिया। मुस्लिम महिला उसके बचाव में आई, और हमलावरों से कहा कि वह उसे 'बहुत अच्छी तरह से' जानती है, और उन लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाया। हालांकि, मुस्लिम पुरुषों ने उससे कहा कि "एक हिंदू युवक के साथ होटल जाना उसके लिए गलत था, और उसे अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।"
पुलिस को घटना का वीडियो मिल गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसमुस्लिम महिलाहिंदू युवकkarnatakakarnataka newskarnataka policemuslim womanhindu youth
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





