भारत

मुस्लिम युवाओं से मेहंदी न लगवाएं हिंदू महिलाएं: बीजेपी विधायक

jantaserishta.com
13 Oct 2022 2:31 PM IST
मुस्लिम युवाओं से मेहंदी न लगवाएं हिंदू महिलाएं: बीजेपी विधायक
x

DEMO PIC 

मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| हिंदू महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर कोई गैर-हिंदू युवक हिंदू महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाता हुआ पाया गया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मेहंदी की दुकानें खोलने वाले मुस्लिम युवकों की मंशा अलग है और उनके दिमाग में लव जिहाद है।
उन्होंने आगे कहा, "मेहंदी के इस काम की आड़ में वे लव जिहाद करते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। हिंदू महिलाओं से मेरा अनुरोध है कि घर पर या हमारे समुदाय के सदस्यों द्वारा खोली गई दुकानों और ब्यूटी पार्लरों से मेहंदी लगवाएं।"
इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 13 मेहंदी स्टॉल खोले हैं और अपने सदस्यों को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं को मेहंदी न लगाएं। वे मेहंदी कलाकारों के आधार कार्ड की जांच कर उनके विवरण की पुष्टि कर रहे हैं।
हिंदू महासभा के सदस्य लोकेश सैनी ने कहा कि यह कदम हमारे भाइयों और बहनों को लव जिहाद के शिकार होने से बचाने के लिए है।
उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं को उन स्टाल मालिकों के पास जाना चाहिए, जो करवा चौथ के महत्व को समझते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story