भारत

शौचालय में लगवाए हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाले टाइल्स, भड़के हिंदू संगठन

jantaserishta.com
10 Jun 2022 1:49 PM IST
शौचालय में लगवाए हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाले टाइल्स, भड़के हिंदू संगठन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए शौचालय में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो छपे टाइल्स लगाने का मामला तूल पकड़ चुका है. फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में आरोपी महिला प्रधान अभी भी फरार है. यह पूरा मामला सीतापुर के बेर्रा बेरौरा गांव की है.

मालूम हो की थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेर्रा बेरौरा गांव में एक शौचालय के निर्माण के दौरान कुछ देवी देवताओं के टाइल्स लगाए जाने के फोटो वायरल हुए थे, जिसके बाद बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप अवस्थी की तहरीर पर ग्राम प्रधान रेशमा, उनके पति बुनियाद और नसीम उल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.
माहौल बिगड़ने का अंदेशा होते ही हरकत में आई पुलिस ने इस घटना के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए बुनियाद और नसीम उल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है. ग्राम प्रधान रेशमा अभी भी फरार है. उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story