भारत

Owaisi: सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ जंतर-मंतर पर हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

jantaserishta.com
30 Jun 2024 2:56 PM IST
Owaisi: सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ जंतर-मंतर पर हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन
x
नई दिल्ली: संसद में शपथ लेने के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' के नारे लगाने पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मुद्दे पर ओवैसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर ओवैसी का पुतला जलाया। प्रदर्शन में भारी संख्या में कई संगठनों के सदस्य शामिल रहे।
हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने एआईएमआईएम सांसद ओवैसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। दरअसल, 25 जून को संसद में शपथ ग्रहण के दौरान सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने "जय फिलिस्तीन" का नारा लगाया था। इसी बात से हिंदूवादी संगठन नाराज हैं। दो दिन पहले अज्ञात लोगों ने उनके सरकारी आवास पर इजरायल के समर्थन में पोस्टर भी लगाए थे। वहीं, कई राजनीतिक दलों के नेता भी असदुद्दीन ओवैसी के नारे पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story