हिंदू संगठनों ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने का किया दावा, हुए इकट्ठा

मांड्या: कर्नाटक के मांड्या में जामिया मस्जिद के बाहर सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ता जुट गए हैं. उन्होंने जामिया मस्जिद को मंदिर बताया है और मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने पर अड़ गए हैं. उधर, वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के जुटने की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाने में जुटी हुई है.
कर्नाटक: हिंदू संगठनों के सदस्य मांड्या जिले के श्रीरंगपटना शहर में किरंगुर जंक्शन पर इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने आज जामिया मस्जिद तक मार्च निकालने का आह्वान करते हुए कहा था कि वे मस्जिद में प्रवेश करेंगे और वहां पूजा करेंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2022
पूरे शहर में फिलहाल धारा 144 लागू की है। pic.twitter.com/m3iAYu2Rt2
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





