भारत

हिंदू मुस्लिम एकता! मुस्लिम व्यक्ति ने कृष्ण मंदिर का किया निर्माण, यहां तो पिता और बेटे ने उठाई मंदिर के देखभाल की जिम्मेदारी

jantaserishta.com
13 Feb 2022 9:25 AM IST
हिंदू मुस्लिम एकता! मुस्लिम व्यक्ति ने कृष्ण मंदिर का किया निर्माण, यहां तो पिता और बेटे ने उठाई मंदिर के देखभाल की जिम्मेदारी
x
देखें तस्वीरें।

जम्मू कश्मीर: कश्मीर घाटी में भाईचारा और एकता की मिसाल देखने को मिल रही है. इस खबर को जानकर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है. दरअसल, श्रीनगर में एक हिंदू मंदिर की देखभाल मुस्लिम पिता-बेटे की जोड़ी कर रही है. वो दोनों काफी समय से मंदिर की देखभाल कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, कार्यवाहक के रूप में मुस्लिम पिता-पुत्र काम कर रहे हैं और दोनों ने इस मंदिर की सुरक्षा अपने जिम्मे ले रखी है. मंदिर की साफ-सफाई से लेकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान दोनों रखते हैं. यहां मंदिर के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु के साथ उनका स्वभाव बेहद अच्छा बताया जाता है साथ ही यहां रहने वाले लोगों को उनके मंदिर की देखभाल करने से किसी प्रकार की कई आपत्ति नहीं है.
झारखंड में मुस्लिम शख्स ने बनवाया मंदिर
वहीं, झारखंड में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां दुमका में एक मुस्लिम शख्स ने कृष्ण मंदिर का निर्माण किया. शख्स ने बताया, "इस मंदिर की स्थापना के लिए मुझे 2019 में सपना आया था. आज यह मंदिर बनकर तैयार हो गया है. सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक होगा. सारा खर्च मैं ही कर रहा हूं."
श्रीनगर और झारखंड की ये कहानी एकता और भाईचारा की मिसाल देती है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story