भारत

सीएए पर टिप्पणी को लेकर हिंदू प्रवासियों का अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन

jantaserishta.com
14 March 2024 2:10 PM IST
सीएए पर टिप्पणी को लेकर हिंदू प्रवासियों का अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन
x
नई दिल्ली: अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए हिंदू प्रवासियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएए पर दिए गए बयानों को लेकर गुरुवार को उनके आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय राजधानी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हजारों हिंदू और सिख शरणार्थी रहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका बयान गलत और हिंदू समुदाय के खिलाफ है।
इस बीच, पुलिस ने सीएम आवास के पास के इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है। इसके पहले बुधवार को केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएए का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए सीएए लागू किया है।
केजरीवाल ने चिंता जताई थी कि पड़ोसी देशों से लाखों लोग आएंगे, इससे यहां की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के बयान का विरोध किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story