भारत

होटल में हिंदू संगठन का छापा: नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक, कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल

jantaserishta.com
18 Aug 2026 10:03 AM IST
होटल में हिंदू संगठन का छापा: नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक, कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल
x
जानें पूरा मामला.
मेरठ: यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा. अंदर कमरे से एक युवक और युवती मिले. युवती हिंदू थी जबकि युवक मुस्लिम. इसी के बाद मौके पर जमकर बवाल हुआ. संगठन के लोगों के मुताबिक, होटल में नाबालिग हिंदू युवती के साथ आरोपी युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. फिलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
पूरा मामला मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित होटल रंजीत का है, जहां सोमवार को नाबालिग युवती के साथ एक मुस्लिम युवक के आपत्तिजनक हालत में मिलने की घटना सामने आई. सूचना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस होटल पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.
पकड़े गए युवक की पहचान फरदीन (23 ) के रूप में हुई है. आरोप है कि युवक ने नाबालिग युवती से नाम बदलकर दोस्ती की और उसका शोषण किया. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सदर बाजार थाने पहुंची. वहीं, नाबालिग युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. घटना को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.
इस मामले में नाबालिग युवती के परिजनों की ओर से सदर थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने धारा 64(1)/75(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी फरदीन को गिरफ्तार कर लिया. मामले में हिंदू संगठन से जुड़े सचिन सिरोही ने 'संगीन आरोप लगाए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
गौरतलब है कि मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी महिला ने सोमवार को सदर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. दोपहर को बेटी ने मां को फोन कर बताया कि आरोपी फरदीन उसे होटल में जबरन लेकर आ गया है. आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story