भारत

मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती फरार, माता-पिता ने लगाया लव जिहाद का आरोप

jantaserishta.com
2 Dec 2022 10:49 AM IST
मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती फरार, माता-पिता ने लगाया लव जिहाद का आरोप
x

DEMO PIC 

परिजनों ने स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।
रायचूर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के रायचूर जिले में एक हिंदू महिला के मुस्लिम युवक के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। लड़की के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। पुलिस के अनुसार रायचूर शहर के नेताजीनगर मोहल्ले की रहने वाली भारती की मंगनी हुविनाहादगली के एक हिंदू युवक से हुई थी।
लेकिन भारती उसी के साथ फूल की दुकान पर काम करने वाले रिहान के साथ फरार हो गई।
रिहान और भारती ने 6 नवंबर को हैदराबाद शहर में रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी कर इस्लाम कबूल कर लिया।
परिजनों ने स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।
बाद में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि रिहान ने उनकी बेटी को शादी के जाल में फंसाया और उसे जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया।
लेकिन पुलिस की पूछताछ में लड़की ने रिहान के खिलाफ सभी आरोपों का खंडन किया।
उसने पुलिस को बताया कि वह रिहान से प्यार करती थी और अपनी मर्जी से उससे शादी की।
पुलिस ने मामले को बंद कर दिया है और उसके बयान के बाद उन्हें छोड़ दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story