हिंदू दोस्त ने निभाई दोस्ती, मुस्लिम दोस्त की बहन का 230 KM पीछा करके बदमाशों से बचाया

कहते हैं, सच्चे दोस्त हमेशा आपकी मदद करने का रास्ता खोज लेते हैं। ऐसा ही यूपी के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक के साथ हुआ। उसके हिंदू दोस्त ने कार से करीब 230 किलोमीटर तक पीछा कर अपहृत बहन को झांसी जीआरपी की मदद से बरामद कराया। ट्रेन में बहन के होने की जानकारी उसी से मुंबई जाने वाले उसके तीसरे दोस्त ने दी। यह मामला 10 जून का है। इसकी जानकारी तब हुई जब एक आरोपी को पकड़ा गया और थाना पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ दिया। मामला सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस की करतूत सामने आ गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





