भारत

गाजियाबाद में घरों में पांंच फीट तक भरा हिंडन नदी का पानी, एनडीआरएफ ने 40 लोगों को बचाया

jantaserishta.com
22 July 2023 10:02 AM IST
गाजियाबाद में घरों में पांंच फीट तक भरा हिंडन नदी का पानी, एनडीआरएफ ने 40 लोगों को बचाया
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के हिंडन नदी में जलस्तर लगातार बढ़ने से पहले सिटी फॉरेस्ट में पानी घुसा और पास के ही अटौर गांव में 5-5 फुट तक पानी पहुंच गया। शुक्रवार देर रात बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एनडीआरएफ के इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 40 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
फर्रुखनगर इलाके के नंगला अटौर गांव में शुक्रवार को एकाएक बाढ़ का पानी आबादी की ओर बढ़ने लगा। आबादी के कुछ मकान करीब 5-5 फीट तक पानी में डूब गए। इन घरों में रह रहे लोगों ने छतों पर चढ़कर जान बचाई। जिला प्रशासन की सूचना पर एनडीआरएफ 8वीं बटालियन की एक रेस्क्यूअर टीम शाम 6 बजे पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात 11 बजे तक चले इस ऑपरेशन में 40 लोगों को घरों से सुरक्षित निकालकर दूर-दराज वाले स्थानों पर पहुंचाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान ही एनडीआरएफ टीम की लोकेशन दो बार चेंज हुई, जहां पर लोग फंसे हुए थे। सभी पॉइंट पर जवानों ने पहुंचकर लोगों को बाढ़ से बचाया।
उधर, गांव करहेड़ा की चार कॉलोनियों में हिंडन नदी का पानी भर गया है। इन कॉलोनियों में रहने वाले एक हजार से ज्यादा परिवार दहशत में आ गए हैं। शिवचरण कॉलोनी, उदम कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और काष्णा कॉलोनी बिल्डर के द्वारा काटी गई हैं। लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी घरों की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन जिला प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। बाढ़ के चलते सिटी फॉरेस्ट बीते तीन दिन से बंद पड़ा हुआ है, जो करीब 175 एकड़ में फैला हुआ है।
शुक्रवार देर शाम गाजियाबाद के बाढ़ राहत प्रभारी एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हिंडन नदी के किनारे नहीं जाएं। किसी भी स्थिति में आपदा के कंट्रोल रूम को सूचित करें। एडीएम ने बताया, गांव करहैड़ा और अटौर में राहत शिविर बना दिए गए हैं, यहां पर लोगों को सुरक्षित रखा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story