भारत
टीचर निलंबित, बीईओ ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
jantaserishta.com
20 March 2023 4:06 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
ऊधमसिंह नगर (आईएएनएस)| उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी टीचर को निलंबित कर दिया है। बीईओ ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिषदीय परीक्षा 2023 के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी के प्रवक्ता प्रमोद कुमार की ड्यूटी मझरा में लगाई थी।
आरोप है कि हिंदी टीचर ने आदेशों का उल्लघंन कर कस्टोडियन के रूप में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। बीईओ आरएस नेगी ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए हिंदी टीचर के निलंबन को सीईओ से अनुमोदन मांगा।
सीईओ का अनुमोदन मिलने के बाद बीईओ ने हिंदी टीचर (प्रवक्ता) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़हिंदी टीचर निलंबितनिलंबितड्यूटी में लापरवाहीUttarakhandUttarakhand NewsHindi teacher suspendedsuspendednegligence in duty
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





