भारत

हिंदी पत्रकारिता दिवस आज, जानिए क्यों मनाया जाता है

jantaserishta.com
30 May 2022 11:45 AM IST
हिंदी पत्रकारिता दिवस आज, जानिए क्यों मनाया जाता है
x

नई दिल्ली: हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है. आज ही के दिन साल 1826 में हिंदी भाषा का पहला अखबार कोलकाता से सप्ताहिक पत्रिका के रूप में शुरू हुआ था. कानपुर में जन्मे और पेशे से वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल इसके संपादक थे. इस अखबार का नाम था 'उदन्त मार्तण्ड '.

'उदन्त मार्तण्ड एक ऐसा अखबार था, जो ईस्ट इंडिया कंपनी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ खुलकर लिखता था. 8 पेज का ये अखबार हर मंगलवार को निकलता था. ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने के चलते सरकार ने अखबार के प्रकाशन में कानून अड़ंगे लगाना शुरू कर दिया.
'उदन्त मार्तण्ड' के पहले अंक की 500 प्रतियां छापी गई थीं. हालांकि, उस समय इस अखबार को ज्यादा पाठक नहीं मिले थे. हिंदी अखबार होने की वजह से कोलकाता में इसके पाठक न के बराबर थे, इसलिए इसे डाक से अन्य राज्यों में भेजना पड़ता था. लेकिन सरकार ने इस अखबार को डाक सुविधा भी नहीं दी थी, जिसके चलते अखबार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था.
1826 में शुरू हुए इस अखबार को 19 महीने बाद ही बंद करना पड़ा था. आर्थिक परेशानियों और कानूनी अड़ंगों के चलते 19 दिसंबर 1827 में इस अखबार की प्रकाशन बंद करना पड़ा था.
हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्विटर पर सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.
ओम बिड़ला ने ट्वीट में लिखा कि स्वाधीनता आंदोलन में हिंदी पत्रकारिता भारतीयों की सशक्त आवाज बनी. आजादी के बाद हिंदी पत्रकारिता ने भारत की प्रगति और भारतीयों का कल्याण सुनिश्चित किया. निडरता-निष्पक्षता से पत्रकारिता कर्म निभाने वाले पत्रकार साथियों की इसमें अहम भूमिका रही है. आज हम उनके समर्पण का अभिनंदन करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story