भारत

हिना बनी संगीता, बच्चों की हत्या के बाद कराया धर्म परिवर्तन

Shantanu Roy
28 March 2024 6:22 PM GMT
हिना बनी संगीता, बच्चों की हत्या के बाद कराया धर्म परिवर्तन
x
पढ़ें पूरी खबर...
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक के साथ शादी करके सनातन धर्म को अपना लिया। धर्म परिवर्तन के बाद हिना ने अपना नाम संगीता रख लिया। हिना उर्फ संगीता ने दावा किया है कि वह बदायूं में दो मासूम भाईयो की निर्मम हत्या की घटना से आहत थी। जिसकी वजह से उसने हिंदू धर्म अपना लिया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम लड़की और हिंदू युवक काफी दिनों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। गुरुवार को दोनो प्रेमी युगलों ने शहर से सटे काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली और सात फेरे लिए। हिना से संगीता बनी लड़की का कहना है कि उसने संगीता नाम इसलिए रखा कि जिन दो मासूम भाईयो की निर्मम हत्या की गई थी उनकी मां का नाम भी संगीता है।

उन्ही के नाम पर उसने भी अपना नाम संगीता रख लिया है। दोनों के बीच करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वाले दोनों की शादी के खिलाफ थे। हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने दोनों की शादी मंदिर में कराई। विकास ने बताया हिना उर्फ संगीता खैराबाद की रहने वाली है। लड़का भी मौर्य समाज से है वह भी खैराबाद का रहने वाला है। ढाई साल से इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की हिना अपने घर वालों के दबाव में डर रही थी लेकिन बदायूं की घटना के बाद हिना ने वीडियो देखा और सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया। वही दुल्हन ने बताया शादी करके मुझे अच्छा लग रहा है। बदायूं में मासूम बच्चों की हत्याकांड के वीडियो को देखकर मुझे परेशानी हो रही थी। इसीलिए मुस्लिम धर्म छोड़ दिया।
Next Story