भारत

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के गमोसा के लिए जीआई टैग प्राप्त किया

jantaserishta.com
14 April 2023 2:48 PM IST
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के गमोसा के लिए जीआई टैग प्राप्त किया
x

फाइल फोटो

गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असोमिया गमोसा के लिए जियोग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (जीआई टैग) प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री को जीआई रजिस्ट्री के रजिस्ट्र्रार और पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क महानियंत्रक डॉ. उन्नत पी. पंडित ने गुरुवार को गुवाहाटी के सारूसाजाई स्टेडियम में यह प्रमाणपत्र दिया। जीआई टैग आठ प्रकार के गमोसा के लिए दिया गया है।
जीआई टैग मिलने के बाद दूसरा कोई इस उत्पाद को बना या बेच नहीं सकेगा। यह पंजीकरण क्षेत्र विशेष में किसी वस्तु के लिए वैधानिक मान्यता है।
जीआई टैग मिलने से राज्य के बुनकरों के हितों की रक्षा होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने हमारे गौरव यानी असोमिया गमोसा के लिए जीआई टैग प्राप्त किया है। यह असम के लोगों के लिए सम्मान और गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा, इस सम्मान के कारण असम वैधानिक तौर पर हमारे गौरव असोमिया गमोसा को मान्यता दे सकेगा और उसकी गुणवत्ता तथा विशिष्टता की रक्षा कर सकेगा। यह हमारे बुनकरों की हितों की रक्षा सुनिश्चित करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story