भारत

अनियंत्रित बस खाई में गिरी, कई यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर, देखें मंजर

jantaserishta.com
17 Jun 2025 11:33 AM IST
अनियंत्रित बस खाई में गिरी, कई यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर, देखें मंजर
x
मौके पर चीख-पुकार मच गई.
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण बस हादसा हुआ। ढलवान से कलखर संपर्क मार्ग पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में 20 से 25 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ यात्रियों के बस के नीचे दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और राहत कार्य में जुटे रहे। एंबुलेंस सेवाएं और स्थानीय पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति की गंभीरता के आधार पर इलाज किया जा रहा है।
डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। उन्होंने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकालने का काम किया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर अनियंत्रित गति और बारिश के कारण सड़क का फिसलन भरा होना संभावित कारण माना जा रहा है।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर सड़क की स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में खराब सड़कें और बारिश के मौसम में फिसलन भरी सड़कों के कारण इस तरह के हादसे अक्सर होते रहे हैं। हाल ही में कुल्लू जिले में भी एक निजी बस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत और 39 लोगों के घायल होने की घटना सामने आई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story