भारत

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
11 July 2023 1:57 AM GMT
हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
x

मंडी। हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। वही ANI से बातचीत करते मंत्री ने कहा कि मंडी में ब्यास नदी के साथ जो मंदिर है वहां काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण सीवरेज और पानी की लाइन भी प्रभावित हुई हैं। चंद्रताल में कल तक मौसम खराब था। वहां बर्फ हटाने का काम किया जाएगा और फिर जो लोग वहां फंसे हैं उन्हें लोसर लाया जाएगा। अगर ज़रूरत पड़ी तो उन्हें एयरलिफ्ट किया जाएगा। आज CM सुक्खू मनाली से लेकर कुल्लू तक दौरा करेंगे।

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी का बयान - हर साल बारिश के मौसम में हमें आपदाओं का सामना करना पड़ता है। सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से हमने अनुरोध किया है कि जब तक मौसम ठीक न हो तब तक अपनी यात्रा को रोक दें और निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान ज़रूर लें.


Next Story