
x
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां राय के पास मोड़ पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस हादसे का शिकार हो गई। सनेई से रामपुर आ रही बस राय के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अब तक 17 घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में चालक और परिचालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस के सड़क से नीचे गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, बस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि बस गोशाला के पास जाकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि बस वहां से आगे नीचे पलट जाती, तो जान-माल का नुकसान और अधिक हो सकता था। यह हादसा रामपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर राय के पास हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





