भारत

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
27 Feb 2023 11:27 AM IST
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
x
नोएडा (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिव प्रताप शुक्ला को नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद उनको अस्पताल लाया गया। यहां सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है। जांच की जा रही है। ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वे यहां किसी निजी काम से आए थे।
शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें गवर्नर हैं। वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वह चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। शुक्ला ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया।
शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर से 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक रहे। देश में लगे आपातकाल के दौरान उन्हें 26 जून, 1975 को जेल भी जाना पड़ा। वह 18 महीने बाद साल 1977 में जेल से छूटे। साल 2002 में विधानसभा चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा के लिए संगठन का काम करना शुरू किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story