भारत
गेंद हाईकमान के पाले में! हिमाचल प्रदेश के सीएम ने की इस्तीफे की पेशकश, क्रॉस वोटिंग के बाद घमासान मचा
jantaserishta.com
28 Feb 2024 12:44 PM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल कांग्रेस में उठापठक का दौर इस तरह चलेगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. पहले वीरभद्र सिंह के बेटे ने अपने पिता का अपमान बताते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है. सूत्रों की मानें तो सुक्खू ने सरकार को बचाने के लिए पार्टी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों के सामने अपने इस्तीफे की पेशकश की है. बता दें कि कांग्रेस की ओर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा हिमाचल में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हैं.
विधानसभा से निष्कासित विधायक धरने पर बैठ गए हैं, जिन्हें जबरदस्ती हटाने के लिए मार्शल बुलाए गए. इस दौरान कुछ विधायकों की तबीयत भी बिगड़ गई है. विधायक विपिन परमार ने डॉक्टर बुलाने की मांग भी की है.
Tagsहिमाचल प्रदेश सीएममुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खूसुखविंदर सिंह सुक्खूहिमाचल प्रदेश न्यूज़Himachal Pradesh CMChief Minister Sukhwinder Singh SukhuSukhwinder Singh SukhuHimachal Pradesh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





