भारत

Himachal News: चुुवाड़ी में मुख्यमंत्री सुक्खू का खुलासा

Shantanu Roy
5 Nov 2026 7:09 PM IST
Himachal News: चुुवाड़ी में मुख्यमंत्री सुक्खू का खुलासा
x
तीसा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अब राजस्थान को 15.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बेचने का समझौता किया है, जिससे आगामी चार माह में प्रदेश को 400 करोड़ रुपए की आमदनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे को बंद कर राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वप्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने केंद्र से 180 मेगावाट की बैरास्यूल जलविद्युत परियोजना के संचालन के 44 वर्ष पूर्ण होने के परिणामस्वरूप इसमें निशुल्क बिजली की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की पुरजोर पैरवी की है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और सुशासन के मोर्चे पर विफल रही। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बंद कर ोदिया है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश दौरे के दौरान घोषित 1,500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भी अभी तक राज्य को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार संसाधन सृजन और भ्रष्टाचार को समाप्त कर प्रदेश को समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रही है।
Next Story