भारत

Himachal: जनता के आशीर्वाद से कुटलैहड़ में खिलेगा कमल

Shantanu Roy
31 May 2024 12:12 PM GMT
Himachal: जनता के आशीर्वाद से कुटलैहड़ में खिलेगा कमल
x
बंगाणाBangana: कुटलैहड़ में जनता के आशीर्वाद से कमल खिलकर रहेगा। जनता ने भाजपा B J P को जिताने का मन बना लिया है। यह बात कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करते हुए कहीं। आज देवेंद्र भुटटों ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों से वोट भी मांगे। भुटटों ने कहा कि सीएम सुक्खू झूठ पर झूठ बोल रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में महिलाओं को 15 सौ रुपए देने की बात कहीं थी, लेकिन आज 15 माह का समय बीत चुका है, लेकिन महिलाओं के खाते में एक रुपया तक नहीं आया। कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार तक नहीं दे पाई। आज युवा रोजगार का इंतजार कर रहा है। आपदा के समय भी कांगे्रस सरकार ने राहत राशि बांटने में भाई-भतीजावाद किया। कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ वर्ष में कोई विकास कार्य तो नहीं किया, लेकिन सरकारी कार्यालय बंद करने में सरकार अब्बल नंबर पर है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में भाजपा सरकार के समय खुले सैकड़ों सरकारी कार्यालयों पर ताला जड़ दिया। सरकारी कार्यालय बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। इस सरकार को विकास के लिए नहीं बल्कि तालाबंदी करने के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक थे तो जनता की समस्याओं को लेकर कई बार सीएम कार्यालय गए, लेकिन सीएम ने चुने हुए जनप्रतिनधियों की एक न सुनी। सीएम अपने मित्रों को खुश करने में लगे रहे।

जब चुने हुए जनप्रतिनिधि के काम ही नहीं होंगे तो वह सरकार में क्यों रहे। प्रदेश में उपचुनाव सीएम की बदौलत ही हो रहे है। अगर सीएम ने उनकी सुनी होती तो आज यह नौबत न देखनी पड़ती। भुटटों ने कहा कि अब सीएम को गली-गली घूमकर वोट मांगने पड़ रहे है। लेकिन जनता उनसे कई सवाल पूछ रही है, जिसका उनके पास जवाब तक नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी की हार देखकर सीएम सुक्खू लगातार कुटलैहड़ क्षेत्र में आ रहे है। सीएम जितना मर्जी चुनाव प्रचार कर लें, कांग्रेस प्रत्याशी की हार को टाल नहीं सकते। जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। भुटटों ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से किए वायदों तक को पूरा नहीं कर पाई है। जनता को कांग्रेस की गारंटियां पर विश्वास नहीं है। जनता को सिर्फ मोदी जी की गारंटी पर विश्वास है। नरेंद्र मोदी जो कहते है, वह करके दिखाते है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर देश सहित प्रदेश के लोगों को लाभ पहुंचाया। पीएम किसान निधि योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना सहित कई ऐसी योजनाएं चलाई है, जिससे आम व्यक्ति का जीवन बदला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जनता की पहली पसंद बने है। जनता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते है। उन्होंने कुटलैहड़ की जनता से आहवान किया कि उन्हें वोट देकर विजयी बनाएं, वह हमेशा जनता की अवाज बुलंद करने का काम करेंगे। क्षेत्र में विकास कार्यो को गति देने का काम करेंगे। चार जून को कांग्रेस सरकार विदाई तय है। सीएम बेशक कह रहे है कि सरकार मजबूत है, लेकिन सरकार बचने वाली नहीं है। उन्होंने जमकर हमला बोला।
Next Story