भारत

हिमाचल सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के केस वापस लिए

jantaserishta.com
2 Feb 2023 5:04 PM IST
हिमाचल सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के केस वापस लिए
x
शिमला (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को यहां कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले वापस ले लिए गए हैं। सीएम ने एक बयान में कहा, जब पूरी दुनिया लॉकडाउन के दौरान मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब कई लोग ऐसे थे जो दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे थे।
कुछ ऐसे लोग थे जो दवाओं और अन्य जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था करने के लिए बाहर जाने के लिए मजबूर थे। कुछ लोग अपने प्रियजनों को महामारी से बचने के लिए आशा की किरण के साथ दर-दर भटक रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा, कई अन्य लोग थे जो बेघर थे, सड़कों पर रातें बिता रहे थे, मदद की उम्मीद कर रहे थे और अपने परिवारों को खिलाने के लिए भोजन की तलाश कर रहे थे। उनके पास लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story