भारत

हिमाचल चुनाव- चंबी और सुजानपुर में दो रैलियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

jantaserishta.com
9 Nov 2022 10:10 AM IST
हिमाचल चुनाव- चंबी और सुजानपुर में दो रैलियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार अब अपने अंतिम दौर में पहुंचता जा रहा है। राज्य में ' रिवाज बदले सरकार नहीं ' के नारे के साथ दोबारा सरकार बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरी भाजपा ने अंतिम समय में भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता और स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हिमाचल प्रदेश में जाकर पहाड़ी राज्य की जनता को संबोधित कर रहे हैं और चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
राज्य में पार्टी को दोबारा चुनाव में विजयी बनाने के मिशन में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भी हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक दौरे पर जा रहे हैं, जहां उनका कांगड़ा और हमीरपुर जिले में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और इसके बाद हमीरपुर जिले के सुजानपुर में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होना है और ऐसे में अब चुनाव प्रचार के लिए आखिरी दो दिन का ही समय बचा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story