भारत

हिमाचल चुनाव ब्रेकिंग: बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानें उम्मीदवारों के नाम

jantaserishta.com
20 Oct 2022 1:43 PM IST
हिमाचल चुनाव ब्रेकिंग: बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानें उम्मीदवारों के नाम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सभी 68 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. गुरुवार को पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इससे पहले पार्टी ने पहले सूची में 62 उम्मीदवारों का ऐलान किया था. बीजेपी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पिछले चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे प्रेम कुमार धूमल का इस बार पत्ता साफ हो गया है.

बीजेपी ने आज जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें देहरा सीट से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बड़सर से माया शर्मा, हरोली से प्रो. रामकुमार, रामपुर (अजा) से कौल नेगी को उम्मीदवार बनाया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story