भारत

हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं बोर्ड का परिणाम

Nilmani Pal
7 May 2024 10:32 AM IST
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं बोर्ड का परिणाम
x

शिमला। हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज (07 मई) कक्षा 10वीं के 92 हजार छात्रों का परिणाम घोषित करने कर दिया है. बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने जानकारी दी है कि इस साल का पास प्रतिशत 74 प्रतिशत रहा है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने सुबह 10 बजे 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है.

अपने रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए, छात्रों को जन्म तिथि और रोल नंबर सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद, छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.

Next Story