
x
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान पर हिमाचल व मुंबई क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी का मैच पहले दिन रोमांच से भरा रहा। पहले ही दिन मेजबान हिमाचल की टीम पर मेहमान मुंबई की टीम भारी पड़ी। हिमाचल की टीम पहले ही दिन 140 रन का स्कोर बनाकर 39.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। वहीं, बैटिंग के लिए उतरी मेहमान मुंबई की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 36 ओवर में दो विकेट खोकर 107 रन बनाए। मुंबई की टीम 33 रन से पीछे है। मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
हिमाचल की टीम ने मैच की पहली ही बॉल पर एस अरोड़ा का विकेट खो दिया। इसके बाद आई महाजन 11, एन बढेरा आठ, पीमन्न 35, वीकाल्टा 33, ए-विशिष्ठ 39, एएन गुलेरिया सात, ए-कुमार ने दो रन बनाए। मुंबई की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए तुषार देशपांडे ने चार विकेट, एम अवस्थी एक, एसडिसूजा दो और टीम कोटियान एक विकेट हासिल किया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि लुहणू क्रिकेट मैदान में रणजी ट्राफी मैच का सफल आयोजन किया जा रहा है। मैच को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Next Story





