भारत

हर दिन नए घटनाक्रम: हिजाब-भगवा का झगड़ा, अब बंद करना पड़ा कॉलेज

jantaserishta.com
7 Feb 2022 12:16 PM IST
हर दिन नए घटनाक्रम: हिजाब-भगवा का झगड़ा, अब बंद करना पड़ा कॉलेज
x
जानिए क्या है पूरा विवाद।

नई दिल्ली: कर्नाटक में कक्षा में हिजाब पहनने को लेकर चल रहे विवाद की चिंगारी अब एक कॉलेज से बढ़कर कई कॉलेजों तक पहुंच गई है. एक पक्ष इस तर्क के समर्थन में है कि कक्षा में हिजाब (Hijab) पहनने की आजादी धार्मिक स्‍वतंत्रता है, जबकि एक अन्‍य पक्ष इसके विरोध में है. विरोध कर रहे स्‍टूडेंट्स के समूह ने भगवा शॉल पहनकर कॉलेज आना शुरू कर दिया जिससे विवाद हिजाब-भगवा का झगड़ा बन गया.

कर्नाटक के विजयपुरा में शांतेश्‍वर कॉलेज में आज (सोमवार) यानी 7 फरवरी को कुछ छात्र भगवा स्टॉल पहनकर कैंपस पहुंच गए. जिसके बाद विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए क्लासेज सस्पेंड कर दी गईं और कैंपस को बंद कर दिया गया.
कुंडापुरा कॉलेज में दीवार पर नोटिस लगा दिया गया है क्‍लास में यूनिफॉर्म अनिवार्य है, जिसके बाद भी स्‍टूडेंट्स हिजाब में कॉलेज आते रहे. स्‍टूडेंट्स ने कॉलेज प्रशासन से भी इस बारे में बात की और ये भी मांग की कि शिक्षा उनका अधिकार है इसलिए उनके लिए एक्‍स्ट्रा रूम में क्‍लास लगाई जानी चाहिए.
बता दें कि कॉलेज में धार्मिक पहचान के कपड़े पहनने का विवाद कर्नाटक में दिसंबर 2021 से शुरू हुआ था, जब एक कॉलेज में क्‍लास के भीतर हिजाब पहनने की मनाही कर दी गई. इस पर 8 मुस्लिम छात्राओं ने विरोध किया और कहा कि कॉलेज उन्‍हें हिजाब पहनने से नहीं रोक सकता क्‍योंकि ये उनकी धार्मिक स्‍वतंत्रता है. इसके विरोध में दूसरे धर्म के छात्रों ने भगवा गमछे और शॉल पहनकर कॉलेज आना शुरू कर दिया जिसके बाद से यह विवाद दूसरे कॉलेजों तक बढ़ता चला गया. इस मामले पर अब कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है जिसके बाद ही कोई निर्णय निकाला जा सकेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story