भारत

हिजाब विवाद गहराया: हाई कोर्ट में आज की सुनवाई पूरी, अदालत ने पूछा- कब से शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहन रहीं महिलाएं? वकील ने दिया ये जवाब

jantaserishta.com
14 Feb 2022 5:43 PM IST
हिजाब विवाद गहराया: हाई कोर्ट में आज की सुनवाई पूरी, अदालत ने पूछा- कब से शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहन रहीं महिलाएं? वकील ने दिया ये जवाब
x

बेंगलुरु: हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में आज भी कोई फैसला नहीं हो पाया। अदालत ने सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी है। इसके साथ ही अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए मीडिया से अपील की कि वह जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करे। हिजाब की मांग करने वाली छात्राओं का पक्ष रखने वाले वकील ने कहा कि सरकार की ओर से रोक का आदेश गलत है। वकील देवदत्त कामत ने कहा कि हिजाब पर सरकारी आदेश अनुच्छेद 25 (1) का उल्लंघन है और वैधानिक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि कॉलेज कमिटी का डेलिगेशन यह तय करेगा कि हिजाब को मंजूरी है या फिर यह पूरी तरह से अवैध नहीं है। याची ने सोमवार को एक बार फिर से दोहराया कि हिजाब पहनना धार्मिक परंपरा का हिस्सा है।

सीनियर एडवोकेट कामत ने कहा कि मुस्लिम छात्राओं को केंद्रीय विद्यालयों में हिजाब पहनने की अनुमति रही है। उन्होंने कबा कि दो हाई कोर्ट्स ने अपने फैसले में हिजाब को अनुमति दी है। राज्य को भी यह आजादी देनी चाहिए। अदालत ने पूछा कि आखिर कब से संस्थानों में छात्राएं हिजाब पहन रही हैं? इस पर वकील कामत ने कहा कि छात्राएं बीते दो सालों से हिजाब पहन रही हैं। कामत ने कहा कि छात्राएं अपने सिर को ढकने अलावा कोई और मांग नहीं कर रही हैं।
केस की सुनवाई के दौरान यह बात भी उठी कि संविधान के आर्टिकल 30 के तहत अल्पसंख्यक संस्थानों को अपने नियम तय करने का अधिकार है। इसी अधिकार के तहत मिशनरी स्कूलों के नियम आते हैं और वे हिजाब जैसी चीजों की अनुमति नहीं देते है। लेकिन यह भी सवाल उठा कि आखिर इस तरह का आदेश आखिर राज्य सरकार कैसे जारी कर सकती है।
कामत ने कहा कि जहां तक धार्मिक रीति-रिवाज की बात है, उन्हें आर्टिकल 25(1) के तहत छूट दी गई है, लेकिन यह पूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई धार्मिक क्रिया किसी को नुकसान पहुंचाती है तो उस पर पब्लिक ऑर्डर गलत नहीं है। इस पर हाई कोर्ट की बेंच ने पूछा कि क्या कुरान में इसे इस्लाम का हिस्सा बताया गया है। इस पर कामत ने कहा कि हां हिजाब इस्लाम का अहम हिस्सा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story