हिजाब विवाद: तत्काल प्रभाव से धारा 144, स्थिति चिंताजनक

नई दिल्ली: कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच पुलिस ने हुबली-धारवाड़ (Hubballi-Dharwad) में तत्काल प्रभाव से सीआरपीसी की धारा 144 लागू दी है. सभी शैक्षणिक संस्थानों के 200 मीटर के दायरे में 28 फरवरी तक यह आदेश लागू रहेगा. वहीं उडुपी के एडिशनल एसपी एसटी सिद्धलिंगप्पा ने कहा है कि यहां कोई तनाव नहीं है. उडुपी में कोई तनाव नहीं है. हम हाईकोर्ट के (अंतरिम) आदेश पर अमल कर रहे हैं. बीते दिनों कर्नाटक के नौ जिलों में धारा 144 लगा दी गई थी. बता दें कि कर्नाटक में पिछले कई दिनों से हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर विवाद जारी है. इतना ही बीते 3-4 दिनों से हाई कोर्ट में भी इस मामले में सुनवाई चल रही है लेकिन अभी तक इस कोई ठोस समाधान नहीं निकला सका है. इस मामले में आज भी कर्नाटक हाइ कोर्ट में सुनवाई होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





