MP में हिजाब विवाद: कॉलेज में घुसकर हिंदू संगठन के नेताओं ने हिजाब पहनी छात्राओं को देखकर लगाए जय श्रीराम के नारे, देखें वीडियो

नई दिल्ली: कर्नाटक में चल रहा हिजाब का विवाद (Hijab Controversy) मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी धीरे-धीरे पैठ बना रहा है. यह विवाद और कहीं नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री के विधानसभा क्षेत्र दतिया (Datia) में सामने आया है. सोमवार दोपहर पीजी कॉलेज दतिया में एक लड़की को बुर्का पहन कर घूमते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर और कॉलेज के अलग-अलग ग्रुप्स में वायरल होने लगा. इसके बाद अचानक हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोग कॉलेज के बाहर इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे. मामला कॉलेज प्रबंधन की संज्ञान में आया तो आनन-फानन में कॉलेज के प्रिंसिपल ने यह फरमान जारी कर दिया कि जो भी महाविद्यालय में प्रवेश करेगा वह शालीन कपड़ों में करेगा और बुर्का पहनकर नहीं आएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





