भारत

हिजाब विवाद: 58 स्टूडेंट्स पर गिरी गाज, क्लासरूम में किया था हंगामा

jantaserishta.com
19 Feb 2022 10:25 AM IST
हिजाब विवाद: 58 स्टूडेंट्स पर गिरी गाज, क्लासरूम में किया था हंगामा
x
हिजाब पहनने की मांग को लेकर क्लासरूम में प्रदर्शन किया था.

Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब को लेकर उठे विवाद ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है. इस बार एक स्कूल के 58 स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक ये घटना कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में हुई. यहां कर्नाटक पब्लिक स्कूल के 58 स्टूडेंट ने हिजाब पहनने की मांग को लेकर क्लासरूम में प्रदर्शन किया था.

बता दें कि कर्नाटक पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट क्लास में हिजाब पहनने की मांग कर रहे थे. इसे लेकर उन्होंने प्रदर्शन कर दिया. स्टूडेंट्स का कहना था कि हम मर जाएंगे, लेकिन हिजाब नहीं छोड़ेंगे. वहीं अन्य प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story