भारत

बाराती गाड़ी के ऊपर पलटी हाईवा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Nil dhankar
30 April 2024 7:46 AM IST
बाराती गाड़ी के ऊपर पलटी हाईवा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
x
बड़ा हादसा

बिहार। भागलपुर-कहलगांव मुख्य मार्ग एनएच-80 पर घोघा के आमापुर के पास सोमवार की रात एक बाराती गाड़ी पर गिट्टी लदा हाईवा पलट गया। दबकर स्कॉर्पियो सवार 6 बाराती की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना रात करीब 11.30 बजे की है। सभी घायलों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद घोघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एनएच-80 का निर्माण कर रही एजेंसी की जेसीबी और अन्य संसाधनों से मलबा हटाने का काम शुरू कराया। मलबे में से निकाले गए लोगों में तीन घायल थे, शेष छह लोगों की मौत हो चुकी थी। बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवड्डा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी।


Next Story