
x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वर्ल्ड वेटलैंड डे के मौके पर वेटलैंड्स इंटरनेशनल साउथ एशिया की ओर से गुरुवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और बुद्धिमान उपयोग को सुनिश्चित करने में समाज किस तरह भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष दो फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने आद्र्रभूमि संरक्षण व उसके महत्व पर प्रकाश डाला व इसकी ओर समाज का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि ध्यान न दिए जाने से आद्र्रभूमि का क्षेत्रफल दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। इससे पारिस्थितिकी तंत्र में असंतुलन पैदा हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप जीव-जंतु व पेड़-पौधे प्रभावित हो रहे हैं। क्योंकि आद्र्रभूमि इनके जीवन का आधार है। इसका बिना उनका जीवन मुश्किल हो जाएगा।
Tagsवर्ल्ड वेटलैंड डेवेटलैंड्स इंटरनेशनल साउथ एशियाइंडिया इंटरनेशनल सेंटरअमिताभ कांतदिल्लीWorld Wetland DayWetlands International South AsiaIndia International CenterAmitabh KantDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





