भारत

हाई वोल्टेज ड्रामा: जब 6 साल बाद पकड़ा गया पति, फिर पत्नी ने....

jantaserishta.com
28 May 2022 11:50 AM IST
हाई वोल्टेज ड्रामा: जब 6 साल बाद पकड़ा गया पति, फिर पत्नी ने....
x

आजमगढ़: आजमगढ़ जनपद के दीवानी कचहरी के बाहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स महिलाओं को पीटते हुए साफ तौर देखा जा सकता है. इस बीच पुलिस होमगार्ड भी इस लड़ाई में बीच-बचाव भी करते दिख रहे हैं. लेकिन आक्रोशित पुरुष और महिलाएं आपे से बाहर होकर बार-बार हमलावर हुए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में पीले रंग के कपड़े पहने दिख रही महिला की शादी आज के 6 साल पहले हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसे छोड़कर चला गया था. काफी खोजबीन पर भी उसका पता नहीं चला. इस बीच, महिला ने एक बच्ची को भी जन्म दिया, जो कि करीब 5 साल की हो चुकी है.
इसके बाद विवाहिता को पता चला कि घर से भागकर गए पति ने दूसरी शादी भी कर ली है. उधर, बीते शुक्रवार को किन्हीं सूत्रों से महिा के परिवार को यह पता चला कि वही व्यक्ति दीवानी कचहरी में आया हुआ है. विवाहिता अपनी बच्ची और मायके वालों के साथ दीवानी कचहरी जा पहुंची, जहां पति के साथ मौजूद एक अन्य शख्स ने इस महिला पर हमला बोल दिया. इस घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.
वीडियो में यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि पति की दूसरी शादी के चलते महिला और उसकी बच्ची का क्या होगा? जिसको लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला और इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस का इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story