भारत

हाई वोल्टेज ड्रामा: लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका होर्डिंग के खंभे पर चढ़ी, पुलिस के छूटे पसीने , देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
9 Nov 2020 1:36 PM IST
हाई वोल्टेज ड्रामा: लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका होर्डिंग के खंभे पर चढ़ी, पुलिस के छूटे पसीने , देखें तस्वीरें
x
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां नाबालिग लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका होर्डिंग के खंभे पर चढ़ गई. शादी न होने पर कूदकर जान देने की धमकी देने लगी. लड़की को खंभे पर चढ़ा देख, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर लड़की को नीचे उतारा. जिसके बाद उसकी काउं​सलिंग की गई और घरवालों के साथ वापस भेज दिया गया.

लड़की को खंभे पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर लड़की को नीचे उतारा. जिसके बाद उसकी काउं​सलिंग की गई और घरवालों के साथ वापस भेज दिया गया.

इंदौर के परदेशीपुरा के ब्रिज के पास का ये मामला है. यहां पर लगे एक विज्ञापन के होर्डिंग पर लड़की चढ़ गई. लड़की का कहना था कि यदि प्रेमी से उसकी शादी नहीं हुई तो वह कूदकर जान दे देगी. उसकी मां दूसरी जगह शादी कराना चाहती है. राहगीरों ने जब ये नजारा देखा, तो हैरान रह गये. सूचना पर परदेशीपुरा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार मौके पर पहुंच गये.

करीब 45 मिनट तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद लड़की को होर्डिंग के खंभे से नीचे उतारा जा सका. जिसके बाद पुलिस लड़की को लेकर थाने में पहुंच गई. यहां पर लड़की के घरवालों को भी बुला लिया गया. इस दौरान लड़की की काउंसलिंग की गई.

परदेशीपुरा थानाध्यक्ष अशोक पाटीदार ने बताया कि लड़की की उम्र 18 वर्ष है. वह नाबालिग लड़के से प्रेम करती है और उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी. उसका कहना था कि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते हैं. लड़की को समझाकर उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story