भारत

रोड पर आधे घंटे तक हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला और युवती ने की युवक की धुनाई, जानिए पूरा माजरा

jantaserishta.com
5 Feb 2021 11:47 AM IST
रोड पर आधे घंटे तक हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला और युवती ने की युवक की धुनाई, जानिए पूरा माजरा
x

एक युवक ने युवत‍ियों से छेड़खानी की तो आक्रोशित महिला और एक युवती ने उसकी तारों से पिटाई कर दी. काफी देर तक पिटाई के बाद उस युवक ने भी तार को खींच लिया और महिला की पिटाई करने लगा. करीब आधे घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला. यह वाकया राजस्थान के धौलपुर ज‍िले का है.

धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके के गांधी पार्क में बुधवार शाम को एक युवक ने महिलाओं से अश्लील हरकत कर दी. इसके बाद महिला और युवती जाने लगी तो युवक ने गांधी पार्क के पास चूड़ी मार्केट में मोटरसाइकिल लगा कर उन्हें रोक द‍िया.
आक्रोशित महिला और एक युवती, युवक की तारों से पिटाई करते हुए सब्जी मंडी चौराहे पर पहुंची. काफी देर तक पिटाई के बाद उस युवक ने भी तार को खींच लिया और महिला की पिटाई करने लगा.
करीब आधा घंटे तक सरे बाजार ये हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ लेकिन कोई भी व्यक्ति उन्हें बचाने नहीं पहुंचा. मामले को लेकर पीड़ित महिला का आरोप है कि वह सामान खरीदने के लिए बाजार आई थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ में युवती का मोबाइल छीन लिया और छेड़छाड़ की.
मोबाइल छीनने का पता लगने पर युवती और महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया. हालांकि मामले को लेकर दोनों पक्ष निहालगंज थाने में पहुंचे लेकिन दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर कार्रवाई करने से मना कर दिया. दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई, फिर भी पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर एसडीएम के यहां पेश कर दिया है.
पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे साथ दोनों बच्ची बाजार आई थीं और आरोपी मोटरसाइकिल लगाकर हरकत करने लगा. हमने उससे बोला कि हमारे पीछे क्यों घूम रहा हैं. हम इस युवक को जानते ही नहीं हैं.
पुलिस उप निरीक्षक केदारनाथ ने बताया कि गांधी पार्क में महिलाओं से छेड़खानी को लेकर पुलिस थाने पर दोनों पक्ष आये और उनको समझा दिया. उसके बाद किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी लेकिन उसमें से एक युवक को हिरासत में ले लिया है और उसे एसडीएम के यहां पेश किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story