भारत

हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला शराब के नशे में थी, यातायात प्रभावित

jantaserishta.com
26 Nov 2025 11:48 AM IST
हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला शराब के नशे में थी, यातायात प्रभावित
x
वीडियो हुआ वायरल.
मुंबई: महाराष्ट्र के कराड जिले के कराड-पाटण हाईवे पर विजय नगर इलाके में मंगलवार रात एक महिला ने जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि महिला शराब के नशे में थी. रात करीब आठ बजे हुए इस पूरे घटनाक्रम के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी ठप हो गया. वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एमएससीबी चौक पर महिला अचानक सड़क पर आ गई और गुजरने वाली गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया. साथ ही वह कई वाहनों के बोनट पर बैठ भी गई व सड़क पर ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने कुछ वाहनों पर पत्थर भी फेंके, जिससे अफरा-तफरी मच गई. मामले की सूचना मिलते ही कराड शहर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बीच सड़क बैठी हुई है और चिल्ला रही है. इसके बाद वह सड़क पर खड़ी हुई और एक कार को रोक लिया. फिर उसके बोनट पर बैठ गई. महिला यहीं नहीं रुकी और इसके बाद एक ट्रैक्टर को भी रोक लिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story