भारत

होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति को रंगरेलियां मनाते पकड़ा, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
20 Sept 2022 1:45 PM IST
होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति को रंगरेलियां मनाते पकड़ा, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वह बौखला गई और चप्पल उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में किसी अन्य महिला के साथ होटल में रोमांस करना शादीशुदा शख्स को भारी पड़ गया. दरअसल, जब बंद कमरे में शख्स महिला के साथ रोमांस कर रहा था तो अचानक से उसकी पत्नी वहां आ धमकी. पति को किसी दूसरी औरत के साथ देखते ही वह बौखला गई और चप्पल उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी.
पत्नी ने पति के साथ-साथ उस महिला को भी चप्पल के पीटा. मामला दिल्ली गेट इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, देवरी रोड के रहने वाला दिनेश गोपाल नामक शख्स अस्पताल में नौकरी करता है. उसकी पत्नी ने नीलम ने आरोप लगाया कि दिनेश का अवैध संबंध एक महिला के साथ है. जब इस बात की भनक उसे लगी तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा.
इसी बात से परेशान होकर नीलम मायके जाकर रहने लगी. सोमवार को उसे पता चला कि दिनेश उस महिला के साथ दिल्ली गेट स्थित एक होटल में है. नीलम अपने भाई के साथ तुरंत होटल पहुंची. जैसे ही वह कमरे में गई तो देखा कि दिनेश दूसरी महिला के साथ था. गुस्से में नीलम ने चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी. साथ ही दूसरी महिला को भी चप्पल से पीटा.
इस दौरान दिनेश पत्नी नीलम से माफी मांगता रहा. इस पूरी घटना का नीलम के भाई ने वीडियो भी बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनेश पत्नी से बार-बार माफी मांग रहा है. दिनेश कह रहा है, ''गलती हो गई. दोबारा ऐसा नहीं होगा. बस इस बार माफ कर दो.'' वहीं दूसरी महिला भी नीलम से माफी मांग रही है. रोते हुए महिला कह रही है, ''आगे से ऐसा नहीं होगा. माफ कर दो.''
बताया जा रहा है कि होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों तक चलता रहा. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली, फौरन एक टीम मौके पर पहुंची. दिनेश और उस महिला को थाने ले गई.
नीलम ने पुलिस को बताया कि दिनेश के अवैध संबंधों के कारण वह मायके में रह रही है. मंगलवार को उसने पति दिनेश को जब किसी और महिला के साथ रोमांस करते होटल में पकड़ा तो पहले तो वह महिला उसे ही धमकाने लगी. कहा कि वह नीलम और उसके भाइयों को झूठे केस में फंसा देगी. यह बात सुनते ही नीलम को गुस्सा आ गया और उसने पति दिनेश और महिला को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. साथ ही नीलम के भाई ने इसका वीडियो भी बनाया.
जानकारी के मुताबिक, दिनेश आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था. जब इस संबंध में आम आदमी पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता कपिल बाजपेई से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दिनेश गोपाल को असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण 2 साल पहले ही पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. अब पार्टी का उससे कोई वास्ता नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story