भारत

अवैध संबंध के कारण मेडिकल कॉलेज में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर पति को मनाने सड़क पर उतरी पत्नी

jantaserishta.com
12 Feb 2022 11:39 AM IST
अवैध संबंध के कारण मेडिकल कॉलेज में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर पति को मनाने सड़क पर उतरी पत्नी
x
डॉक्टर पति-पत्नी के संबंधों में आई खटास सड़क तक पहुंच गई है.

कटिहार: बिहार के कटिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर डॉक्टर पति-पत्नी के संबंधों में आई खटास सड़क तक पहुंच गई है. एक तरफ महिला डॉक्टर अपने पति का प्यार पाने के लिए महिला संगठनों के साथ संघर्ष कर रही है. वहीं डॉक्टर पति ने अपनी पत्नी को अपनाने से ही इनकार कर दिया है. कोलकाता से कटिहार पहुंची कुछ महिलाएं डॉक्टर पति-पत्नी को मिलाने का प्रयास कर रही हैं.

पत्नी डॉक्टर रेणु प्रभा ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि कटिहार मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने वाले उसके पति संतोष अब उसे पत्नी मानने से इनकार कर रहे हैं. पत्नी का आरोप है कि पिछले पांच सालों यह सिलसिला चल रहा है. उनका एक बच्चा भी है जिसे डॉक्टर साहब उसे नजरअंदाज कर रहे हैं. रेणु प्रभा दरभंगा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है. पत्नी का आरोप है कि डॉक्टर संतोष का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है. इसलिए वो उसे अपनाने दूर भाग रहे हैं.
डॉक्टर पति और पत्नी के बीच विवाद सुलझाने में लगे लोग
दरभंगा से कटिहार पहुंची रेणु प्रभा ने मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया, लेकिन डॉक्टर संतोष ने पत्नी को वहां से भगा दिया. डॉक्टर रेणु प्रभा महिला विकास मंच कोलकाता के सहयोग से कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंची थीं. जहां पर वो पति से अपना हक मांगा पर डॉक्टर संतोष किसी भी हाल में बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हैं.
पत्नी रेणु ने अब डॉक्टर संतोष पर मारपीट का आरोप भी लगाया है और कोर्ट में जाने की बात कर रही हैं. वेलेंटाइन सप्ताह के दौरान मेडिकल कॉलेज में पति-पत्नी के इस रिश्ते का हाईवोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बन गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story