भारत

हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर युवतियों में हुई मारपीट

jantaserishta.com
30 March 2026 10:58 AM IST
हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर युवतियों में हुई मारपीट
x
हड़कंप मच गया.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपीनगर इलाके में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक क्लब के बाहर चार युवतियों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। घटना देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, एमपीनगर स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर बीच सड़क पर चार युवतियां आपस में भिड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक युवती के हाथ की उंगली कटकर अलग हो गई, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक युवतियों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवती का हाल जाना। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 16 मार्च को भोपाल में कोलार स्थित डी-मार्ट के सामने एक ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। विवाद की शुरुआत रेलवे कर्मियों की बस रोकने को लेकर हुई थी। ​आरोप था कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की।
इसके जवाब में बस में सवार महिलाओं ने भी सिपाही के साथ सड़क पर ही मारपीट की थी। वहीं, महिलाओं पर सिपाही की वर्दी फाड़ने का आरोप लगा था। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्ष कोलार थाने पहुंच गए थे, जहां रेलवे कर्मियों ने आरोप लगाया था कि सिपाही ने मर्यादा लांघी थी। पुलिस ने इस मामले की सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story